सरायकेला में वज्रपात से महिला की मौत

विजय गांव स्थित चिमनी ईंट भट्ठा में घटी घटना सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत विजय गांव के चिमनी ईंट भट्ठा में वज्रपात से नांदी मेलगांडी (26) की मौत हो गयी. वहीं सूमी सोरेन (50) घायल हो गयी. दोनों नामाडीह गांव की निवासी हैं. घटना रविवार को लगभग चार बजे दिन में घटी. मिली जानकारी के […]

विजय गांव स्थित चिमनी ईंट भट्ठा में घटी घटना

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत विजय गांव के चिमनी ईंट भट्ठा में वज्रपात से नांदी मेलगांडी (26) की मौत हो गयी. वहीं सूमी सोरेन (50) घायल हो गयी.
दोनों नामाडीह गांव की निवासी हैं. घटना रविवार को लगभग चार बजे दिन में घटी. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिला चिमनी ईंट भट्ठा में काम कर रही थी. तभी बारिश शुरू हो गयी. अचानक वहां वज्रपात हुआ. जिससे नांदी मेलगांडी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि सूमी सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गयी. मजदूरों ने दोनों को किसी तरह सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने नांदी को मृत घोषित कर दिया.
मृतक नांदी मेलगांडी व घायल सूमी दोनों नामडीह निवासी
सूमी सोरेन का इलाज जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >