सीनी. ग्रामीणों ने आयडा द्वारा जमीन अधिग्रहण का किया विरोध,कहा
हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में हुई ग्रामसभा
13 गांव के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ किया विरोध
सीनी : हुदू पंचायत के ग्रामीणों ने आम सभा कर कंपनी को जमीन देने का विरोध किया. हुदू पंचायत के गांव पालोबेड़ा में ग्राम प्रधान धनी राम किस्कू की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित हुई. जिसमें हुदू पंचायत के 13 गांव के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं वन समिति के सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर आयडा द्वारा जमीन का अधिग्रहण किये जाने का जोरदार विरोध किया गया. जानकारी के अनुसार, आयडा के द्वारा सरकार को 100 एकड़ जमीन चिह्नित करके दिया गया है.
जिस जमीन पर कंपनी लगाने की योजना चल रही है. इसका विरोध करते हुए ग्रामीणोें का कहना है कि कंपनी स्थापित होने से मानव के साथ ही क्षेत्र के जीव जन्तु भी प्रभावित होंगे. पूरा क्षेत्र प्रदूषण से दूषित होगा. साथ ही कई ग्रामीण भी विस्थापित हो जायेंगे.
इस दृष्टि से गांव वालों ने सर्वसम्मति से कंपनी को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ उपस्थित होकर विरोध जताया. मौके पर पंचायत के मुखिया दुर्गा मुंडा, ग्राम प्रधान भौगान किस्कू, गुरुचरण सरदार, साहेब राम टुडू , चुनु टुडू , वार्ड सदस्य शंकर किस्कू, जमुना मुंडा, कार्तिक सरदार, रूपक मुर्मू, बिरसा सोरेन, चिंटू सोरेन व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
