दहेज उत्पीड़न का आरोपी विश्वजीत हुआ गिरफ्तार

सरायकेला : शादी के पश्चात दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपी विश्वजीत साहू को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी विश्वजीत को पुलिस ने उसके घर ओड़िशा के रायसुवां थाना अंतर्गत हरसोपुल गांव से गिरफ्तार किया. इस संबंध में पीड़िता शिवानी साहू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने […]

सरायकेला : शादी के पश्चात दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपी विश्वजीत साहू को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी विश्वजीत को पुलिस ने उसके घर ओड़िशा के रायसुवां थाना अंतर्गत हरसोपुल गांव से गिरफ्तार किया. इस संबंध में पीड़िता शिवानी साहू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2012 में रीति रिवाज के साथ ओड़िशा के

रायसुवां थाना अंतर्गत हरसोपुल गांव के विश्वजीत साहू के साथ विवाह हुआ था. विवाह के कुछ दिनों पश्चात ही दहेज के रूप में दो लाख लाने के लिए दबाव दिया जाने लगा. दो लाख रुपये नहीं होने की बात कहने पर पति, सास, देवर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे. फिर एक दिन मायके में लाकर छोड़ दिया गया. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सीमा सुनीता किस्कू ने बताया कि आरोपी विश्वजीत साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

16 मार्च 2016 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पीड़िता शिवानी साहु ने 16 मार्च 2016 को पति विश्वजीत साहू, सास कल्पना साहू, देवर राजेंद्र साहू, चाचा ससुर विपिन साहू, चाची सास सुष्मीता साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
कुर्की जब्ती का था वारंट
प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे. जिस पर अदालत द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था. पुलिस कुर्की जब्ती का वारंट लेकर जब हरसोपुल गांव पहुंची, तो मुख्य आरोपी पति विश्वजीत साहू पुलिस की पकड़ में आ गया.
पुलिस टीम में ये थे शामिल :
पुलिस टीम में एएसआइ सुनील कुमार सिंह, राम कुमार यादव व रामसुंदर राम शामिल थे.
मामले पर फरार चल रहे बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है. जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे.
सीमा सुनीता किस्कू, महिला थाना प्रभारी सरायकेला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >