पुलिस सभा में एसपी ने सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं

सरायकेला. जिला समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की अध्यक्षता में पुलिस सभा आयोजित की गयी. पुलिस सभा में एसपी पुलिस कर्मियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और समाधान करने का निर्देश दिया. पुलिस सभा में आर्म्स गार्ड की समस्याओं से रू-ब-रू होकर इसका समाधान करने का निर्देश दिया गया. सभा में हवलदारों के वेतन […]

सरायकेला. जिला समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा की अध्यक्षता में पुलिस सभा आयोजित की गयी. पुलिस सभा में एसपी पुलिस कर्मियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और समाधान करने का निर्देश दिया. पुलिस सभा में आर्म्स गार्ड की समस्याओं से रू-ब-रू होकर इसका समाधान करने का निर्देश दिया गया. सभा में हवलदारों के वेतन संबंधी मामलों से अवगत होकर मार्च में ही वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया गया. सरायकेला बाजार के अंदर टाउन थाना हेतु भवन खोजने का निर्देश भी दिया गया. साथ ही आदित्यपुर में अलग से बैरक निर्माण का भी निर्देश दिया गया. पुलिस सभा में कई पुलिस अधिकारी व पुलिस जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >