विस में उठी प्लांट को चालू कराने की मांग

खरसावां: खरसावां के बुरुडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप की प्लांट को चालू कराने की मांग विस में विधायक दशरथ गागराई ने उठायी. गुरुवार को खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने शून्य काल में मामला उठाते हुए कहा कि बुरुडीह स्थित अभिजीत ग्रुप का प्लांट 2012 से बंद पड़ा हुआ है. प्लांट में करीब […]

खरसावां: खरसावां के बुरुडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप की प्लांट को चालू कराने की मांग विस में विधायक दशरथ गागराई ने उठायी. गुरुवार को खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने शून्य काल में मामला उठाते हुए कहा कि बुरुडीह स्थित अभिजीत ग्रुप का प्लांट 2012 से बंद पड़ा हुआ है. प्लांट में करीब पांच हजार लोग कार्यरत थे, जो अब पूरी तरह से बेरोजगार हो गये है. कंपनी को जमीन देने वाले रैयत भी अब नौकरी की आशा में है.
गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि अभिजीत ग्रुप की बुरुडीह (खरसावां) स्थित प्लांट को चालू कराया जाये, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. उन्होंने कंपनी बंद होने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से भी सदन को अवगत कराया. सरकार ने पूरे मामले को संज्ञान में लेने की बातें कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >