केएस कॉलेज में एमए व बीएससी की पढ़ाई शुरू करने की मांग

/र18 केएसएन 1 : काशी साहू कॉलेज सरायकेलासंवाददातासरायकेला. सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में बंद पड़ी एमए व बीएससी की पढ़ाई फिर से शुरू करने की मांग बुधवार को विस में उठी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को शून्यकाल में यह सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले सत्र से कोल्हान विश्व विद्यालय के काशी […]

/र18 केएसएन 1 : काशी साहू कॉलेज सरायकेलासंवाददातासरायकेला. सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में बंद पड़ी एमए व बीएससी की पढ़ाई फिर से शुरू करने की मांग बुधवार को विस में उठी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को शून्यकाल में यह सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले सत्र से कोल्हान विश्व विद्यालय के काशी साहू कॉलेज में एमए व बीएससी की पढ़ाई बंद है. इससे छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है. श्री गागराई ने सदन को बताया कि सरायकेला- खरसावां जिला में किसी भी कॉलेज में एमए व बीएससी की पढ़ाई नहीं होती है. पहले काशी साहू कॉलेज में एमए व बीएससी की पढ़ाई होती थी, जिसे पिछले सत्र से बंद कर दिया गया है. सरकार की ओर से इस पर संज्ञान लेने की बातें कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >