भाजपा सरकार जनविरोधी

सरायकेला : केंद्र सरकार की भू अधिग्रहण बिल व अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा आहूत राज्यव्यापी आंदोलन पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन में जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे. धरना- […]

सरायकेला : केंद्र सरकार की भू अधिग्रहण बिल व अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा आहूत राज्यव्यापी आंदोलन पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया गया.
धरना-प्रदर्शन में जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे.
धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी है. सत्ता के मद में चुर भाजपा को अच्छा बुरा का ज्ञान नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि भारत देश किसानों का देश है.
यहां किसानों का सम्मान होता है. परंतु केंद्र सरकार किसानों की जमीन को छीनने के लिए जनविरोधी बिल लायी है, ताकि किसानों की जमीन को छीन कर उद्योगपतियों के हाथों में बेचा जा सके. धरना-प्रदर्शन को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया,छोटराय किस्कू सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिल कर राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री ज्ञापन पत्र सौंपा. मौके पर सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >