फिर खुलेगी ग्लास फैक्ट्री कांड्रा होगा गुलजार: मुंडा

गम्हरिया : झारखंड में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनते ही कांड्रा की बंद ग्लास कंपनी को पुनः खुलवाने का प्रयास किया जायेगा. एक समय था जब उक्त कंपनी की वजह से कांड्रा गुलजार था. कंपनी के बंद होने के बाद सन्नाटा पसर गया. यहां के स्थानीय विधायक ने 30 वर्ष तक प्रतिनिधित्व किया, […]

गम्हरिया : झारखंड में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनते ही कांड्रा की बंद ग्लास कंपनी को पुनः खुलवाने का प्रयास किया जायेगा. एक समय था जब उक्त कंपनी की वजह से कांड्रा गुलजार था. कंपनी के बंद होने के बाद सन्नाटा पसर गया. यहां के स्थानीय विधायक ने 30 वर्ष तक प्रतिनिधित्व किया, लेकिन किसी प्रकार की पहल नहीं की.

उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांड्रा एसकेजी मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कही. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक मैदान में सक्रिय रहे गणेश माहली इस बार जीत हासिल करेंगे. सभा को उपमहापौर अमित सिंह, प्रत्याशी गणेश माहली व विस चुनाव संचालन समिति के संयोजक शैलेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष विद्या सागर दुबे ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >