कुकड़ू हाट में नक्सलियों ने गोली मार दो एएसआइ समेत पांच पुलिसकर्मियों की हत्या की, हथियार लूटे

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर तिरुलडीह के कुकड़ू हाट बाजार में नक्सलियों ने दो एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. शहीद हुए पुलिसकर्मियों में दो एएसआई समेत तीन जवान शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी तिरूलडीह थाना में पदस्थापित थे. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों […]

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर तिरुलडीह के कुकड़ू हाट बाजार में नक्सलियों ने दो एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. शहीद हुए पुलिसकर्मियों में दो एएसआई समेत तीन जवान शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी तिरूलडीह थाना में पदस्थापित थे.

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के चार हथियार भी लूट लिए. घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छह बाइक से आये 10-12 नक्सलियों ने साप्ताहिक हाट में गश्त कर रही पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया. अंधाधुंध फायरिंग की. गोली लगने से पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी. वाहन का चालक सुकलाल कुदादा ने भागकर जान बचायी. हमले के बाद नक्सली माओवाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बुंडू की ओर भाग निकले.

नक्सलियों के हमले के बाद हर कोई अपनी जान बचाने को भागने लगा. तिरूलडीह व आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. डीआईजी कुलदीप द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. शनिवार को डीजीपी कमल नयन चौबे तिरूलडीह आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >