जिले के भाषाई स्कूलों को विलय से दूर रखें
सरायकेला : शिक्षा विभाग द्वारा भाषाई स्कूलों के विलय के खिलाफ सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मिले. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला जिला एक ओड़िया बहुल क्षेत्र है. यहां कि मातृभाषा भी ओड़िया है. बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा एक साजिश के तहत ओड़िया स्कूलों को विलय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 4, 2018 5:51 AM
सरायकेला : शिक्षा विभाग द्वारा भाषाई स्कूलों के विलय के खिलाफ सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मिले. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला जिला एक ओड़िया बहुल क्षेत्र है. यहां कि मातृभाषा भी ओड़िया है. बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा एक साजिश के तहत ओड़िया स्कूलों को विलय के नाम पर बंद किया जा रहा है. ऐसे में ओड़िया भाषी बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जायेंगे. इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय को डिग्रेड करते हुए प्राथमिक करने का प्रयास किया जा रहा है. श्री चौधरी ने राज्यपाल से भाषाई स्कूलों को यथावत रखने की अपील की है, ताकि स्कूलों के माध्यम से ओड़िया भाषा-संस्कृति का उत्थान हो सके और बच्चों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा हासिल हो सके.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 7:15 PM
January 15, 2026 12:39 AM
January 15, 2026 12:36 AM
January 14, 2026 8:40 PM
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
