अलग अंदाज में दिखीं विधायक सविता महतो, मकर-टुसू पर खुद बनाया गुड़ पीठा

Makar Tusu Festival: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मकर-टुसू पर्व पर पारंपरिक अंदाज में घर पर गुड़ पीठा बनाती नजर आईं. सरायकेला-खरसावां जिले में गांव से शहर तक मकर और टुसू पर्व पर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है.

Makar Tusu Festival, सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: सरायकेला जिले में मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्सव का माहौल है. घर-घर में पारंपरिक पकवान बनाए जा रहे हैं और लोकसंस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही है. पर्व से एक दिन पहले ही महिलाओं ने रसोई में गुड़ पीठा व तिल से बने व्यंजन तैयार किए गए.

गुड़ पीठा इस त्योहार की पारंपरिक मिठाई

कोल्हान क्षेत्र में मकर और टुसू पर्व का नाम आते ही सबसे पहले गुड़ पीठा की याद आती है. यह पारंपरिक मिठाई न केवल स्वाद का प्रतीक है, बल्कि लोक परंपरा और पारिवारिक मेल-जोल बढ़ाने का एक तरीका भी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़ पीठा के बिना टुसू पर्व की कल्पना अधूरी लगती है.

Also Read: महाभारत काल से जुड़ा है सरायकेला के भीमखंदा का इतिहास, मकर संक्रांति पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

अपने ढंग ढंग से पर्व की तैयारियां करते दिखे लोग

इस त्योहार के नजदीक आते ही क्या आम क्या खास हर कोई अपने अपने ढंग से इसकी तैयारियों में जुट जाता है. इसी कड़ी में मंगलवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी पर्व की तैयारियां करती नजर आईं. वे अपने घर की महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से गुड़ पीठा बनाती दिखीं. उन्होंने पर्व के मौके पर उनके आवास आने वाले लोगों को स्नेहपूर्वक गुड़ पीठा भेंट किया.

गुड़ की खुशबू पर्व का बना रही माहौल

कई ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही चूल्हों की आंच और गुड़ की खुशबू पर्व का माहौल बना रही है. महिलाएं पारंपरिक गीतों के बीच पीठा बनाने में जुटी हैं, वहीं बच्चे और बुजुर्ग भी उत्सव की तैयारियों में शामिल होते दिख रहे हैं.

Also Read: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, इस वजह से हुआ था मर्डर, 7 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >