चांडिल. चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह से जाम की स्थिति बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर लगभग पांच-पांच किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे. पितकी फाटक से चांडिल के गांगूडीह और जामडीह तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
ट्रक चालकों और आम यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी
टाटा-पुरुलिया-बोकारो-धनबाद मार्ग पर चलने वाले छोटे और बड़े वाहन चालकों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशान ट्रक चालक हैं, जिन्हें फाटक बंद रहने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है.
पितकी ओवरब्रिज के अधूरे काम से जाम की स्थिति
पितकी रेलवे फाटक पर जाम की मुख्य वजह पितकी ओवरब्रिज का अधूरा रह जाना है. फाटक चांडिल रेलवे स्टेशन के ठीक पास होने के कारण हर पांच- सात मिनट के अंतराल में ट्रेन गुजरती है, जिससे फाटक बंद हो जाती है और सड़क पर जाम उत्पन्न हो जाता है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि जैसे-जैसे ट्रेनों का आवागमन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जाम की समस्या और गंभीर होती जा रही है. लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज को जल्द पूरा कर फाटक पर जाम से निजात दिलाने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.