Seraikela Kharsawan News : मुरु में ईंट भट्ठा पर सोये मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत, गांव में सन्नाटा

पुलिस बोली-शरीर पर चोट के निशान नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

चांडिल. नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक बांग्ला ईंट भट्ठा में युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुरु गांव निवासी खितिश चंद्र महतो (42) के रूप में की गयी है. बुधवार सुबह जैसे ही मौत की खबर फैली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

भट्ठा पर सोने के बाद मिली लाश:

जानकारी के अनुसार, खितिस चंद्र महतो मंगलवार शाम को कच्ची ईंटों को पकाने के लिए भट्ठा में आग लगाये थे. वह भट्ठा की देखरेख का काम भी करते थे. बताया जा रहा है कि आग लगाने के बाद वह भट्ठा के ऊपर ही सो गए थे. रात में जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. बुधवार सुबह पता चला कि वे ईंट भट्ठा के ऊपर पड़े हैं. पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शुरू की जांच:

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >