आम तोड़ने से रोकने पर महिला से मारपीट

आम तोड़ने से रोकने पर महिला से मारपीट

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनसाही बड़ा तौफीर में महिला के साथ मारपीट हुई है. पीड़ित महिला कलावती मोसमात ने थाना प्रभारी का आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने दर्शाया है कि बुधवार सुबह वह अपने आम के बगीचे में घूमने गयी थी. तभी वहां पहले से मेरे गांव का रहने वाला एक व्यक्ति आम तोड़ रहा था. मैंने उसे आम तोड़ने से मना किया तो यह व्यक्ति सामने रख ईंट से मेरे सर पर वार कर दिया. जिससे मेरा सर फट गया. काफी खून बहने लगा. महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके साथ गाली गलौज भी की गई. उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई कीमांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >