विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी में 16वां दीक्षांत समारोह, 60 छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

तीनपहाड़ में विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी का 16वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ. इस अवसर पर 60 छात्र-छात्राओं को एडीसीए प्लस कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित किया गया. मुख्य अतिथि ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.

प्रतिनिधि, तीनपहाड़. विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी, तीनपहाड़ में रविवार को 16वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रमाण पत्र के साथ बच्चे | Prabhat Khabar Network

मुख्य अतिथि का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में एकेडमी के डायरेक्टर गौतम कुमार एवं प्रिंसिपल उत्तम कुमार ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया. इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

60 छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

दीक्षांत समारोह में करीब 60 छात्र-छात्राओं को एडीसीए प्लस कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

कंप्यूटर शिक्षा को बताया जरूरी

मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है. कंप्यूटर और एआई के बिना वर्तमान समय में कोई कार्य संभव नहीं है.

नए पड़ाव की शुरुआत

विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी के डायरेक्टर गौतम कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह काफी भावुक करने वाला क्षण होता है, लेकिन साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए यह एक अगले पड़ाव की शुरुआत करता है.

छात्रा ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन एकेडमी की छात्रा काजल कुमारी ने किया. मौके पर प्रिंसिपल उत्तम कुमार, तीनपहाड़ मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, शिक्षक अफजल अंसारी, आमिर अंसारी, सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला एवं कृष्णा शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >