पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, सवार किशोर की मौके पर मौत

पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, सवार किशोर की मौके पर मौत

प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत बांसकोला गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय किशोर ताला बाबू हेंब्रम की मौत हो गयी. घटना बांसकोला गांव के पास सड़क किनारे हुई, जब चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरा. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पुआल खाली करके अपने घर, मिर्जासंथाली लौट रहा था. ट्रैक्टर पर उक्त किशोर सवार था. घटना देर रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने एसआइ अमेरिका राम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और ट्रैक्टर के मालिक की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मृतक के पिता बिसुआ हेंब्रम ने बताया कि उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें ताला बाबू दूसरे नंबर का बेटा था. इस घटना से मृतक की मां सरिता किस्कू और उसके भाई-बहन गहरे सदमे में हैं. परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं. घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है और पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचने वालों की भीड़ लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >