केसों के अनुसंधान में मोहल्लाें में गये एसडीपीओ

केसों के अनुसंधान में मोहल्लाें में गये एसडीपीओ

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक मामलों की जांच के सिलसिले में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने विभिन्न मोहल्लों में निवास करने वाले पीड़ितों के घर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए. इस दौरान उन्होंने चानन गांव, अंबाडीहा, सोती चौकी खुटहरी, नया टोला, बड़ा जिरवाबाड़ी, शकरुगढ़ गैस गोदाम और मजहर टोला सहित कई क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और मामलों से संबंधित जानकारी जुटाई. एसडीपीओ ने कई पीड़ितों और गवाहों के बयान कलमबद्ध किए. इसके अलावा कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना भी बुलाया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि लगभग छह मामलों में गहन जांच की जा रही है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और मामलों का निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >