साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश का असर, पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर लगाया प्याऊ केंद्र

Sahibganj News: सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के कुछ घंटे के बाद साहिबगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ केंद्र लगाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

साहिबगंज से विकास जायसवाल की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के कुछ घंटे बाद ही साहिबगंज के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से जगह-जगह पर प्याऊ केंद्र बनाए गए हैं. शहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी मे आम नागरिकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रविवार को साहिबगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने का काम शुरू हो गया. 

पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था 

एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा और थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और अपने-अपने थाना क्षेत्र में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था किया. इसको लेकर अलग-अलग जगहों में स्टैंड पर दो-दो मटकों में पानी और ग्लास की व्यवस्था की गई है. 

नियमित सफाई और पानी भरने के निर्देश 

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए साहिबगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है. इसी के तहत आज बरहरवा, कोटालपोखर, रांगा,बरहेट सहित अन्य स्थानों पर  शुद्ध और ठंडा पेयजल को रखा गया है. उक्त स्थानों पर नियमित रूप मटकों की साफ सफाई और पानी भरने के लिए विभाग के कर्मियों को निर्देशित किया गया है. इस शुद्ध प्याऊ केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आने वाले लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल मिल सकेगा. 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >