सेवा-संकल्प के रंग में रंगेगा साहिबगंज, 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर होगा विशेष आयोजन : बजरंगी यादव

साहिबगंज में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया जाएगा. इस दौरान दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा. 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत वृक्षारोपण भी होगा.

साहिबगंज : सेवा संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में 17 सितंबर को साहिबगंज में विभिन्न सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने दी.

दिव्यांग बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सुबह 9:00 बजे मूक-बधिर विद्यालय, साहिबगंज में दिव्यांग बच्चों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा. वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय एवं बुजुर्गों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.

आदिम जनजाति के बच्चों का सम्मान

सुबह 10:30 बजे नेत्रहीन स्पैस्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय, साहिबगंज में आदिम जनजाति (पहाड़िया) एवं वनवासी दिव्यांग बच्चों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

किसान और जवान होंगे सम्मानित

दोपहर 1:00 बजे जोकमारी, महादेवगंज में आदिम जनजाति (पहाड़िया), उत्कृष्ट किसानों तथा जवानों (सैनिक एवं शहीद परिवारों) को सम्मानित किया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया जाएगा.

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण

दोपहर 3:00 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

आशीर्वाद का दीप जलाकर होगा कार्यक्रम

शाम 6:00 बजे जयंती ग्राम में आशीर्वाद का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने जिलेवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान एवं सेवा के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >