Jewellery Shop Loot Case: ज्वेलरी शॉप लूटकांड में 3 गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद

Rajmahal Jewellery Shop Loot Case: राजमहल के कल्याणचक बाजार स्थित न्यू दीपक ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा हो गया है. घटना में इस्तेमाल की गयी 2 बाइक बरामद कर ली गयी है. 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला निवासी राजेश मंडल, जिरवा बड़ी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी सुबोध मंडल एवं चानन निवासी सागर मंडल शामिल हैं.

Rajmahal Jewellery Shop Loot Case| राजमहल (साहिबंगज), दीप सिंह : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक बाजार स्थित न्यू दीपक ज्वेलर्स दुकान में 4 जून को हुए लूट कांड मामले का राजमहल पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना में इस्तेमाल की गयी 2 बाइक भी बरामद कर ली है. पुलिस ने अपराध में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कल्याणचक बाजार में ज्वेलरी शॉप लूटकांड का खुलासा

शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि कल्याणचक बाजार की ज्वेलरी शॉप में हुए लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है. घटना में शामिल तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला निवासी राजेश मंडल, जिरवा बड़ी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी सुबोध मंडल एवं चानन निवासी सागर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है.

लूट में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने किया बरामद. फोटो : प्रभात खबर

बिना नंबर प्लेट की 2 बाइक बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की भी पहचान हो चुकी है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. घटना में प्रयुक्त 2 बाइक (सफेद अपाची एवं कला पल्सर) को भी बरामद कर लिया गया है. दोनों ही बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है. घटना में शामिल अपराधियों की ही बाइक है. पीड़ित दुकानदार अजीत शर्मा के बयान पर थाना कांड संख्या 174/ 25 बीएनएस की धारा एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छापेमारी दल में ये पुलिसवाले थे शामिल

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार, महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी, एसआई विक्रम कुमार, विकास सेठ, अनीश कुमार पांडे व तकनीकी शाखा के लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: राहत का दौर खत्म, अब आग उगलेगा सूरज, गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, कैसा रहेगा आज का मौसम?

LPG Price Today: 7 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

बिरसा मुंडा के आंदोलन में डोंबारी में शहीद हुईं थीं ये 3 आदिवासी वीरांगनाएं

Kal Ka Mausam: बढ़ रहा है तापमान, गर्मी होगी प्रचंड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड को मिला देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी का सम्मान, रांची में मना जश्न

Nowcast Weather Warning: अगले 3 घंटे में झारखंड के इन 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >