बरहरवा स्टेशन से 13 हजार रुपये की विदेशी शराब जब्त

बरहरवा स्टेशन से 13 हजार रुपये की विदेशी शराब जब्त

बरहरवा. मालदा रेल मंडल के बरहरवा स्टेशन से शनिवार की सुबह आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब 13 हजार रुपये की विदेशी शराब जब्त की है. ब्रह्मपुत्र मेल (15658 अप) से शराब तस्करी की सूचना पर बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर छापेमारी की गयी. जिसमें काले रंग की बोरी और हैंडबैग बरामद किया गया. आरपीएफ पोस्ट में बैग व बोरा खोले जाने पर उसमें से 105 पीस ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (टेट्रा पैक) पाया गया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार 650 रुपये बतायी जा रही है. टीम में आरपीएफ बरहरवा के प्रणेश कुमार, सीडीपीएस मालदा के कांस्टेबल वरुण कुमार यादव, कांस्टेबल कुमार प्रलयंकर, एसआई एल बी मांझी, एएसआई सुरेश पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >