प्रतिनिधि, तालझारी : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान लोगों ने अपने-अपने दुकानों, क्रशर प्लांटों, मोटरसाइकिल शोरूम, रेलवे प्रतिष्ठानों, गैरेज और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में औजारों व मशीनों की पूजा की.
वाहनों की भी हुई पूजा
लोगों ने अपने मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों की भी पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करायी. इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से व्यापार और जीवन में समृद्धि की कामना की गयी.
