उधवा: प्रखंड के आतापुर पंचायत अंतर्गत चरदांग मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने किया. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, मुखिया भैया किस्कू, सकल हेम्ब्रम, वर्णवास सोरेन और सुशील टुडू समेत अन्य मौजूद रहे.
परंपरागत आदिवासी नृत्य से अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ किया गया. मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी पूरे मैच का जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
फाइनल में डुमरी टोला ने मारी बाजी
फाइनल मुकाबले में एफसी डुमरी टोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं एफसी केड़ा पोखर की टीम उपविजेता रही. मैच के बाद दोनों टीमों को विधायक प्रतिनिधि ने अपने हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
फुटबॉल के लिए चर्चित होगा क्षेत्र : विधायक प्रतिनिधि
विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति काफी रुचि है. साथ ही स्थानीय जनता भी इस खेल को लेकर उत्साहित रहती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र फुटबॉल के लिए चर्चित रूप से जाना जाएगा.
