Lok Sabha Election 2024: राजमहल लोकसभा सीट के लिए 17 लाख मतदाता करेंगे 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

राजमहल लोकसभा सीट के लिए मतदान 1 जून को होने वाले हैं. राजमहल सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है. बीजेपी ने विजय हांसदा के सामने ताला मरांडी को चुनावी मैदान में उतारा है.

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी तापमान बढ़ा हुआ है. झारखंड में अब सांतवे और अंतिम चरण के चुनाव 1 जून को होंगे. इसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कसी ली है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर संताल के तीन लोकसभा क्षेत्रों में झोंक रही है. आपको बता दें कि झारखंड में राजमहल, गोड्डा और दुमका की तीन लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है. अगर बात करे राजमहल लोकसभा सीट की तो इसी सीट से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है.

राजमहल सीट में मुस्लिम आबादी 32 प्रतिशत

राजमहल लोकसभा सीट पर हिन्दू मतदाता की आबादी 53 प्रतिशत है. हिन्दूओं के बाद मुस्लिम आबादी 32 प्रतिशत है तो वहीं ईसाई आबादी 7 प्रतिशत है और अन्य की आबादी 8 प्रतिशत है.

अनुसूचित जनजाति है निर्णायक

राजमहल सीट के सामाजिक समीकरण की बात करें तो यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी 35 प्रतिशत है. अनुसूचित जाति की आबादी 12.31 प्रतिशत है. जहां तक सामान्य और अन्य की बात करें तो इनकी आबादी 52.62 प्रतिशत है.

ग्रामीण मतदाता तय करेंगे रूख

राजमहल लोकसभा क्षेत्र आमतौर पर ग्रामीण इलाके वाली सीट है. यहां की 86 प्रतिशत आबादी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती है और वहीं 14 प्रतिशत आबादी शहरों में निवास करती है.


चार जिलों में फैला है राजमहल लोकसभा क्षेत्र

राजमहल लोकसभा क्षेत्र कुल चार जिलों में फैला है. यह सीट साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और पाकुड़ के जिलों में आती है. इस सीट में कुल 6 विधानसभा की सीटें हैं. इनमें राजमहल, पाकुड़, बोरियो, बरहेट, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा है. 6 में से कुल 5 सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है.

राजमहल लोकसभा सीट पर मतदाता साक्षरता दर और लिंग अनुपात

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 60 फीसदी लोग साक्षर हैं. 50.78 फीसदी पुरुष वोटर साक्षर हैं, जबकि साक्षर महिला वोटर की हिस्सेदारी 49.22 फीसदी है. इस लोकसभा क्षेत्र का लिंगानुपात 969 है.

मतदाताओं की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि

2024 में इस सीट पर कुल 17,02,257 वोटर्स हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,50,037 है तो वहीं महिला वोटरों की संख्या 8,52,210 है. राजमहल लोकसभा सीट में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 2019 में यहां 14,54,436 मतदाता थे. 2014 में 13,53,467 थे. वहीं 2009 में 11,67,993 वोटर्स थे.

वोटिंग परसेंटेज में भी आ रहा उछाल

2009 में राजमहल लोकसभा सीट में कुल 55.21 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. 2014 में इस सीट पर करीब 15 प्रतिशत का उछाल आया और कुल 70.32 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. वहीं 2019 में सर्वाधिक 72.05 प्रतिशत लोगों ने वोट किया.

2014 से है झामुमो का कब्जा

राजमहल लोकसभा सीट पर 2014 से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा का कब्जा है. इस बार भी झामुमो ने उनपर भरोसा जता कर चुनावी मैदान में उतारा है. 2009 में बीजेपी के देवीधन बेसरा आखिरी बार राजमहल से चुनाव जीता था. इस सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी ने विजय हांसदा के सामने हेमलाल मुर्मू को उतारा था लेकिन उन्होंने दोनों बार हार मिली.

2014 में था कड़ा मुकाबला

2014 में पूरे देश में जब मोदी लहर थी तभी राजमहल सीट पर झामुमो ने जीत हासिल की. इस सीट से बीजेपी के हेमलाल मुर्मू को कुल 35.54 फीसदी वोट मिले थे. वहीं झामुमो को 39.88 प्रतिशत वोट मिले और झामुमो ने जीत दर्ज की.

2019 में बीजेपी की हुई करारी हार

2019 में बीजेपी को 39 प्रतिशत वोट मिले. वहीं झामुमो ने अपने जीत का अंतर बढ़ाते हुए 48.47 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की.

2024 में ये प्रत्याशी हैं मैदान में

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1. ताला मरांडी बीजेपी
2. विजय कुमार हंसदाक झामुमो
3. मरियम मरांडी बसपा
4. लोबिन हेम्ब्रम निर्दलीय
5. गोपीन सोरेन सीपीआई(एम)
6. पॉल सोरेन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7. विनोद कुमार मंडल लोकहित अधिकार पार्टी
8. सेबेस्टियन हेम्ब्रोम निर्दलीय
9. अजीत मरांडी राष्ट्रीय जनसम्भावना पार्टी
10. खलीफा किस्कू पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
11. लिली हांसदा समता पार्टी
12. महेश पहाड़िया निर्दलीय
13. मुंशी किस्कू नवयुग प्रगतिशील मोर्चा
14. दीपा टुडूनिर्दलीय

Also Read : साहिबगंज: खराब मौसम के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर नहीं हो सका लैंड, फोन से ही दिया भाषण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >