साहिबगंज में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, गुरुवार को चेतावनी स्तर पार करने की आशंका

साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बुधवार को जलस्तर 26.22 मीटर दर्ज हुआ, जबकि गुरुवार को 26.45 मीटर तक पहुंचने और चेतावनी स्तर पार करने की आशंका है.

साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.22 मीटर दर्ज किया गया. अनुमान है कि गुरुवार को जलस्तर बढ़कर 26.45 मीटर तक पहुंच जाएगा.

जिले में गंगा नदी का चेतावनी स्तर 26.25 मीटर और खतरे का निशान 27.25 मीटर निर्धारित है. बुधवार को दर्ज जलस्तर चेतावनी स्तर से महज तीन सेंटीमीटर नीचे था, जबकि गुरुवार को इसके चेतावनी स्तर को पार कर जाने की संभावना है.

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा के जलस्तर में करीब दो घंटे में एक सेंटीमीटर की दर से वृद्धि हो रही है. जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >