रोहिणी नक्षत्र का प्रवेश आज से, खेती की तैयारी में जुटे किसान

27 मई के बाद किसान धान के बिचड़ा लगाने के लिए खेतों की तैयारी में जुड़ जाएंगे.

साहिबगंज.जिले में रोहिणी नक्षत्र का प्रवेश आज से हो जायेगा. इसके साथ ही खरीफ सीजन को लेकर किसानों की सक्रियता शुरू हो जाएगी. शनिवार तक मौसम काफी अनुकूल बना हुआ रहा. जिले में कई स्थानों पर मामूली बारिश भी हुई है. मौसम की अनुकूलता के बीच जिले के किसान बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट जायेंगे. हालांकि, अभी भरपूर बारिश का किसानों को इंतजार है, लेकिन सीजन की शुरुआत को लेकर किसान अभी से ही अपने कृषि उपकरणों को दुरुस्त करने में लग गए हैं. फिलहाल जिले में बिचड़ा और धान के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है. लगातार चली हीटवेव के बाद हुई बारिश से खेतों में हल्की नमी लौट आई है. मौसम का मिजाज अभी तक खरीफ के अनुकूल बनता दिख रहा है. इसको लेकर किसान धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में जुट गए हैं. एक सप्ताह पूर्व खेतों में जहां धूल उड़ रही थी और जोताई संभव नहीं हो पा रही थी. लेकिन, थोड़ी हुई बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आयी है, बल्कि खेतों में नमी लौट आने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है. वैसे जिले में मौसम उतार-चढ़ाव वाला बना रहा. फिलहाल शनिवार को दिनभर लोग बारिश वाले मौसम का मजा लेते रहे. हालांकि दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही. कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने कहा कि 27 मई के बाद किसान धान के बिचड़ा लगाने के लिए खेतों की तैयारी में जुड़ जाएंगे. बारिश हुई है कम, खरीफ सीजन में बेहतरी की आस : जिले में अभी तक अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है. हालांकि इस वर्ष ला नीना के प्रभाव के कारण कुछ दिन शुष्क तो कुछ दिन नमी वाले मौसम को देखते हुए खरीफ सीजन में बेहतर बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. रोहिणी नक्षत्र का महत्व: साहिबगंज.भारतीय ज्योतिष में रोहिणी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में से एक माना जाता है. यह नक्षत्र चंद्रमा के शासन में आता है और कृषि कार्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा (पौधे) डालने से अच्छी उपज होने की संभावना रहती है. इस नक्षत्र के प्रवेश से पहले किसान अपने खेतों को तैयार करना शुरू कर देते हैं और मानसून के आने का इंतजार करते हैं. शुभ मुहूर्त : रोहिणी नक्षत्र को गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह घर में समृद्धि और स्थिरता लाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >