15 अप्रैल तक सभी चापानलों की मरम्मत करें सुनिश्चित: अनिल

15 अप्रैल तक सभी चापानलों की मरम्मत करें सुनिश्चित: अनिल

संवाददाता, साहिबगंज डीपीआरओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक और कनीय अभियंता उपस्थित थे. बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई. इसमें 15वें वित्त की राशि की व्यय प्रगति, रॉयल्टी, श्रम शेष एवं कटौतियों के भुगतान की स्थिति, आरजीएसए और पीआरएसपी योजनाओं से संबंधित बैंक खातों की विवरणी प्रस्तुत करने, 2025-26 हेतु पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों की योजनाओं की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रविष्टि एवं अनुमोदन, तथा 2023-24 और 2024-25 में 15वें वित्त, पंचायत सुदृढ़ीकरण एवं पंचायत ज्ञान केंद्र की राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा शामिल थी. 15 अप्रैल तक सभी चापाकलों की मरम्मत और पेयजल समस्या का पूर्ण समाधान सुनिश्चित करने, पंचायत सहायक केंद्र की स्थापना और पंचायत सहायकों को आवंटित कार्यों की भी समीक्षा हुई. प्रभारी डीपीएम अभिजीत कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >