कोई योग्य मतदाता न छूटे, जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनें कार्यकर्ता: पंकज मिश्रा

पतना में झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए मतदाता सूची अद्यतन प्रशिक्षण शिविर आयोजित। पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जनता और प्रशासन के बीच सेतु बनने को कहा।

पतना बरहेट विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की एसआइआर प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को धरमपुर स्थित झामुमो कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में रांची से आए विशेष प्रशिक्षक शाहबाज खान ने चयनित झामुमो कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाये. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करें. उन्होंने हर बूथ तक पहुंच बनाने, जरूरी दस्तावेज जमा कराने और इस अभियान को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ चलाने पर जोर दिया. प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म भरने की बारीकियों, दस्तावेजों की जांच और बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस महत्वपूर्ण अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, साहिबगंज जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, गोड्डा जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, जिला सचिव सुरेश टुडू, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुर्मू, बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष तालाबाबू हांसदा, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, मुजीबुर रहमान, महेश साहा, मोहम्मद शहबाज, जितेंद्र यादव, इस्लाम शेख, अख्तर आलम, वसीम अकरम, राजेश मंडल और समीर दास सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abdhesh singh

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >