राजमहल रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बेहतर होने से यात्रियों में खुशी

विकास जनहित में एक सराहनीय कदम है

राजमहल. अमृत भारत योजना के तहत राजमहल रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है. स्टेशन परिसर में प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, महिला प्रतीक्षालय, लाउंज, शीतल पेयजल की सुविधा तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा बहाल की गयी है. गुरुवार को एक ओर जहां उद्घाटन समारोह का आयोजन हो रहा था, वहीं राजमहल रेलवे स्टेशन से तीनपहाड़ के लिए चलने वाली एकमात्र टीआर पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने कहा कि राजमहल रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक स्टेशन है और इसका विकास जनहित में एक सराहनीय कदम है. यात्रियों ने बताया कि प्रतीक्षालयों का निर्माण तथा महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय और शौचालय की व्यवस्था से सुविधाएं बढ़ी हैं. प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक है, जिसमें रेलवे की संपत्ति को अपनी संपत्ति मानते हुए उसकी साफ-सफाई और संरक्षण का कर्तव्य हम सभी यात्रियों का है और हम इसका निर्वहन अवश्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >