Crime News: राजमहल के तीनपहाड़ में दामाद ने ससुर को गोली मारी

Crime News: साहिबगंज जिले में एक दामाद ने अपने ससुर को गोली मार दी. घटना राजमहल के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में हुई है. पुलिस ने दामाद को हिरासत में ले लिया है.

Crime News| राजमहल (साहिबगंज), दीप सिंह : साहिबगंज जिले के राजमहल तीनपहाड़ मुख्य पथ पर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुरली खैरबन्नी मोड़ के समीप रविवार की रात करीब 7 बजे दामाद ने ससुर को गोली मार दी. पारिवारिक विवाद में हुई इस फायरिंग में ससुर गंभीर से घायल हो गया. स्थानीय राहगीर एवं ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, गोली पीठ में फंस गयी है.

तीनपहाड़ के लोगाई गांव में हुई घटना

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लोगाई गांव के सुबोल कर्मकार (55) और उसके दामाद गंगा दास के बीच परिवारिक विवाद हो गया. विवाद के दौरान ही दामाद ने ससुर को गोली मार दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और तीनपहाड़ के थाना प्रभारी गुलशन गौरव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा में मुस्तैद थे थाना प्रभारी

राजमहल के थाना प्रभारी गुलाम सरवर अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुद पुलिस वालों के साथ मौजूद थे. घटनास्थल पर पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया. अपने ससुर पर गोली चलाने वाले दामाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जायेगी.

विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीपीओ, राजमहल

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू का विस्फोटक बयान- भाजपा के लिए काम कर रहे कई कांग्रेसी

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

Holi 2025: झारखंड के बाजार में हर्बल गुलाल, महिलाएं खुद कर रहीं पैकेजिंग और मार्केटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >