साहिबगंज में सजा सावन का रंग, गीत-संगीत और नृत्य से महिलाओं ने बांधा समां

साहिबगंज में अखिल भारतीय वैश्य महासभा महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य से समां बांधा.

साहिबगंज : सावन वर्षा, हरियाली और उत्सव का महीना है. इस दौरान महिलाएं हरे परिधानों के साथ प्रकृति का स्वागत करती हैं और गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से अपनी उमंग व्यक्त करती हैं. उक्त बातें सदर अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहलता ने साहिबगंज उत्सव वेंकट हॉल में आयोजित सावन महोत्सव के उद्घाटन के दौरान कहीं.

सावन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे लोग उपस्थित अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा महिला मंडल की ओर से आयोजित सावन महोत्सव का शुभारंभ डॉ. स्नेहलता और महिला मंडल की अध्यक्ष कंचन देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कंचन देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, समाज से जुड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं.

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गीत, नृत्य, खेल और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. आद्या कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं, स्वरांजलि की प्रबंधक शालिनी गुप्ता ने शिव महिमा पर शास्त्रीय गीत प्रस्तुत किया. सविता गुप्ता ने द्रौपदी संवाद और परी प्रिया ने नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं.

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सचिव पिंकी ने किया. पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला. कार्यक्रम में गुड़िया, गायत्री, सीमा, अनीता, खुशबू, पूनम, प्रज्ञा, ज्योति, चित्रलेखा गुप्ता, रोजी, रीना, मनीषा, रूपा, विभा रानी, निशु, लक्ष्मी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >