Sahibganj: बारात से कुछ घंटे पहले पहुंचा प्रशासन, 16 साल की नाबालिग का रुकवाया बाल-विवाह

Sahibganj: साहिबगंज में प्रशासन और बाल संरक्षण इकाई की सतर्कता से 16 साल की नाबालिग का बाल-विवाह रुकवा दिया गया. बारात आने से कुछ घंटे पहले टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर शादी रुकवाई. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Sahibganj: प्रखंड के मोहब्बतपुर गांव में शुक्रवार को प्रशासन की सक्रियता से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका की शादी रुकवा दी गई. जानकारी के अनुसार, 4 जून को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली थी कि मोहब्बतपुर में एक नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही है. सूचना पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई. टीम में पतना बीडीओ सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद इकबाल, केस वर्कर सुमन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका रेशमी कुमारी सहित अन्य शामिल थीं.

शादी होने से कुछ ही घंटे पहले पहुंची टीम

कुछ घंटे में ही शादी होने वाली थी और बारात पहुंचने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच टीम ने गांव पहुंचकर जांच की तो पाया कि बालिका की उम्र 16 वर्ष है. इसके बाद टीम ने बालिका की शादी रुकवाई और माता-पिता व ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. साथ ही बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया.

अधिकारियों की समझाने के बाद परिजन शादी रोकने को तैयार हो गए. इधर, टीम के द्वारा बालिका को काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति साहिबगंज के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें…

Sahibganj: भीषण गर्मी में बिजली संकट, ढाई घंटे से साहिबगंज अंधेरे में, मचा हाहाकार

पलाश और अपना मार्ट के जरिए बिक रहे किसानों के ताजे आम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >