संध्या 6 बजे से ही आरती पूजन शुरू
साहिबगंज : शहर के बिजली घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व जिला प्रशासन व गंगा सेवा समिति की ओर से मंगलवार संध्या गंगा आरती का आयोजन किया गया.
चार सदस्यीय टीम में पुरोहित रंजन पांडेय, मुन्ना शर्मा, जटाशंकर पाठक, गुड्डू पांडेय के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ आरती शुरू की गयी. मौके पर हर हर गंगे से पूरा क्षेत्र गूूंज उठा. इसके पूर्व संध्या 6 बजे से ही आरती पूजन शुरू हुआ. दीप प्रज्वलित के बाद महाआरती भजन संध्या का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक अनंत ओझा, डीएफओ मनीष तिवारी सहित कई लोग आरती में भाग लिये. मौके पर विधायक मनोहर सिंह, डीएम मिथिलेश मिश्र, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव सहित कई पूर्व विधायक व नेता के अलावे साहिबगंज से दर्जनों लोग भाग लिये.
