गोड्डा में भी बास्केट बॉल एसोसिएशन का होगा गठन : जय प्रकाश
Copied link
फेडरेशन अब महिला बास्केट बॉल पर विशेष ध्यान दे रहा
साहिबगंज
झारखंड बास्केट बॉल संघ के सचिव जय प्रकाश सिंह ने कहा कि झारखंड में बास्केट बॉल का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. कहा कि पहले जहां केवल 10-12 जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन सक्रिय थे, वहीं आज इसकी संख्या बढ़कर 19 हो गयी है. इसी का परिणाम है कि राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में टीमों की संख्या भी 14 से बढ़कर 35 तक पहुंच गयी है. कहा कि दुमका में पहले बास्केट बॉल का नामोनिशान नहीं था. आज वहां की टीम राज्य की टॉप टीमों में शुमार है. यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. पाकुड़ जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन को नये सिरे से गठन कर नया बास्केट बॉल कोर्ट तैयार किया गया है. मई में सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. दुमका और पाकुड़ के बाद अब गोड्डा जिले में भी बास्केट बॉल एसोसिएशन गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कहा कि फेडरेशन अब महिला बास्केट बॉल पर विशेष ध्यान दे रहा है. इसके लिए फेडरेशन व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. भविष्य में साहिबगंज को भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अवसर दिया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.