साहिबगंज : क्षेत्र के सदर प्रखंड परिसर में रविवार की मध्य रात्रि बोरियो प्रखंड कर्मचारी कृष्ण कुमार के यहां खगड़िया मांसी से आयी बराती पार्टी व स्थानीय डीजे पार्टी के बीच बरात घुमाने के दौरान मारपीट हो गयी. जिसमें बराती पार्टी ने डीजे वालों को जमकर पीट दिया. डीजे कर्मी ने दूसरे दिन बदले की भावना से प्रखंड परिसर आ पहुंचा.
जहां बरातियों को ढूंढ़ना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार चिह्नित बराती नजर नहीं आने पर गुस्साये डीजे कर्मियों ने दुल्हे के वाहन सहित अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. क्रम में एक दो बराती पार्टी सामने आये. जिसके साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. वहीं युवती पक्ष के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. सूचना पर जिरवाबाड़ी थाना सदलबल घटनास्थल पहुंच कर मामला को शांत कराया. संबंध में थाना प्रभारी पी पासवान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
