आधार कार्ड से जुड़े 74%मनरेगा मजदूर

मजदूर दिवस. 26 फीसद मजदूरों का आधार सीडिंग कार्य जारी जिले में मजदूरों का पलायन के गंभीर समस्या है. वहीं कई मजदूरों को जाॅब कार्ड व व आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया है. हालांकि जिले के 74 फीसद मनरेगा मजदूरों को आधार से जोड़ने का दावा प्रशासन कर रहा है. शेष के लिए पहल […]

मजदूर दिवस. 26 फीसद मजदूरों का आधार सीडिंग कार्य जारी

जिले में मजदूरों का पलायन के गंभीर समस्या है. वहीं कई मजदूरों को जाॅब कार्ड व व आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया है. हालांकि जिले के 74 फीसद मनरेगा मजदूरों को आधार से जोड़ने का दावा प्रशासन कर रहा है. शेष के लिए पहल हो रही है.
साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सोमवार को मजदूर दिवस विभिन्न संगठनों के द्वारा मनाया जायेगा. लेकिन आज भी कई मजदूर, बाल मजदूर, होटल, गैरेज में कार्य करते नजर आ रहे हैं. जिले में लगभग चार लाख मजदूर हैं, उनमें से कई मजदूर रोजगार के लिये बाहर पलायन कर जाते हैं. कई मजदूरों का जॉब कार्ड व आधार कार्ड भी नहीं जुड़ा है. इधर जिला प्रशासन द्वारा साहिबगंज जिले के 74 फीसद मनरेगा मजदूरों का जिला प्रशासन ने आधार से जोड़ देने की बात कही जा रही है.
शेष 26 फीसद मजदूरों को आधार से जोड़ने के लिये आधार कार्ड संकलन का कार्य तेज कर दिया गया है. जिले में मनरेगा से पंजीकृत कुल सक्रिय मजदूरों की संख्या 95703 है. इसमें से 87309 के खातों को आधार से जोड़ दिया गया है. अन्य बचे खातों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. 93665 मजदूरों का आधार प्रशासन को उपलब्ध हो गया है. आधार से जुड़ने के बाद सभी के खातों में सीधे मजदूरी की राशि पहुंचायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >