साहिबगंज : तीनघरिया गांव में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एमटी राजा गांव पहुंचे. जहां पर 150 पीड़ित परिवारों के बीच धोती, साड़ी व बच्चों का कपड़ा के अलावा चूड़ा, गूड़, मूढ़ी, मोमबत्ती, नमक का वितरण किया. मौके पर सादिक, कासिम, नदीम, मुअजीम समेत दर्जनों लोग साथ में थे.
सांसद ने बांटी राहत सामग्री
सांसद विजय हासंदा ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के तहत साड़ी, धोती व अनाज का वितरण किया. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सिंधेश्वर मंडल ने की आवास देने की मांग
साहिबगंज नगर. समाजसेवी सिंधेश्वर मंडल ने शनिवार को अगलगी प्रभावित क्षेत्र लालबथानी का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मिलकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना. सिधेश्वर मंडल ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग की कि अगलगी की घटना में अपना सबकुछ खो चुके 125 परिवारों को एक माह का राशन, तिरपाल व प्रधानमंत्री आवास दें. ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके. मौके पर सिधेश्वर मंडल के साथ परशुराम मालाकार, गौतम, रंजीत सहित कई लोग उपस्थित थे.
