बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया
बरहरवा : बरहरवा थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर दुलुमपुर मोड़ के पास बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल हो गये. सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच17 ए 1407 बरहरवा से कोटालपोखर की ओर जा रही थी. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ निवासी नसीम अंसारी (20) व समीम अंसारी (22) बरहरवा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें दुलुमपुर मोड़ के पास धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बरहरवा पहुंचाया. डॉक्टर केके सिंह ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया.
