सीएस ने किया निरीक्षण दो से किया शो कॉज

मंडरो : जिले को वर्ष 2017 में कालाजार मुक्त बनाने के लिये मंडरो प्रखंड में हो रहे आइआरएस स्प्रे का निरीक्षण गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने की. मंडरो प्रखंड के गांव में हो रहे आइआरएस स्प्रे का निरीक्षण से संतुष्ट नजर आये. सीएस ने कहा कि कालाजार के रोकथाम को लेकर चल […]

मंडरो : जिले को वर्ष 2017 में कालाजार मुक्त बनाने के लिये मंडरो प्रखंड में हो रहे आइआरएस स्प्रे का निरीक्षण गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने की. मंडरो प्रखंड के गांव में हो रहे आइआरएस स्प्रे का निरीक्षण से संतुष्ट नजर आये. सीएस ने कहा कि कालाजार के रोकथाम को लेकर चल रहे छिड़काव में और तेजी लाया जाय ताकि कालाजार से मुक्ति मिल सके.

सीएस ने कहा कि इसे गांव के सभी घरों में छिड़काव करना है. वही कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो एमपीडबलू शशि कुमार व अनिल कुमार से शो कॉज पूछा. इस मौके पर मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान, मंडरो चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश चौरसिया, डॉ नित्यानंद सिंह, एमपीडबलू गेनालाल मंडल, परवीन कुमार, अजीत राय, ब्लॉक मैनेजर, सहिया साथी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >