बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों का अहम रोल

विद्यालय चलें चलाएं अभियान. कोदरजन्ना में श्रम व रोजगार नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा जिले में चार हजार ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर बल दिया गया. अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गयी. मंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज व गांव से ही राज्य का विकास हो पायेगा. साहिबगंज […]

विद्यालय चलें चलाएं अभियान. कोदरजन्ना में श्रम व रोजगार नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा

जिले में चार हजार ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर बल दिया गया. अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गयी. मंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज व गांव से ही राज्य का विकास हो पायेगा.
साहिबगंज :बच्चे कल के भविष्य हैं. इनमें से कोई नेता तो कोई ऑफिसर बनेगा. बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षकों का अहम रोल होता है. वे ईमानदारी पूर्वक अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करें. अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजें. ये बातें श्रम व रोजगार नियोजन मंत्री राज पलिवार ने सोमवार को जिला मुख्यालय के आसपास के चार स्कूलों में विद्यालय चलें-चलायें अभियान के तहत कोदरजन्ना आदर्श संकुल मध्य विद्यालय में कही. उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चे पढ़ाई जरूर करें.
जीवन में आगे बढ़ने के लिये शिक्षा जरूरी है. जिले में लगभग चार हजार बच्चे ड्रॉप आउट है. उन्हें स्कूल भेजना है अभिभावकों की जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज व देवघर जिला को राष्ट्रीय फलक पर पहचान मिली है. विधायक अनंत ओझा ने कहा कि क्षेत्र में आम जनता को शिक्षित होना है. इसके लिये बच्चे को शिक्षित होना जरूरी है. डीसी शैलेश चौरसिया ने कहा कि साहिबगंज जिले में ड्रॉप आउट बच्चे को नामांकन के लिये जिला प्रशासन कार्य कर रहा. सभी छूटे बच्चे को नामांकन कराया जायेगा. इसके पूर्व सभी ने उद्घाटन किया. इस दौरान छह बच्चे रेशम कुमारी, गुलाम मकदूम, रूई खातून, नुसरत खातून ,
रोजी खातून , करण कुमार का नामांकन मंत्री राज पलिवार व अन्य अतिथियों ने किया. सभी लोगों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. ग्रामीण मुअज्जम, नइम, सहित कई लोगों ने बच्चों के पूर्ण पढ़ाई नहीं होने की शिकायत मंत्री व विधायक से की. मंत्री जांच कर कार्रवाई करने भरोसा दिया. मौके पर एसी अनमोल सिंह, श्रम निदेशक पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, डीएसइ जयगोविंद सिंह, महिला जेंडर समन्वयक अनिमा सिंह, बीइइओ रघुनाथ रजक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह,
ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्य विंदेश्वरी यादव, विद्युतनाथ आचार्य, विनोद सिंह, इंद्रजीत प्रसाद, सिकंदर कुमार, दीपक कुमार, सीआरपी माखन यादव, मुखिया आशा देवी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रीना देवी, भाजपा नेता अजय मिश्रा सहित कई शिक्षक, अभिभावक व आम जन तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. वहीं पोखरिया कन्या मध्य विद्यालय, सोतीचौकी पांगडो मध्य विद्यालय में भी 6-6 बच्चों का नामांकन किया गया. तथा कई स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. मौके पर डीपीआरओ प्रभात शंकर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. कई स्कूलो में कस्तूरबा विद्यालय व स्थानीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत
किया गया.
साहिबगंज . स्कूल चलें चलाएं अभियान के तहत सोमवार को बोरियो प्रखंड के सोतीचौकी पांगडो विद्यालय में उस वक्त छात्र व उनके अभिभावकों को निराश हाथ लगी जब सुबह छह बजे से इंतजार में बैठे छात्रों को यह खबर मिली कि अपनी व्यवस्था के कारण मंत्री राजपलिवार नहीं आ सके. और देवघर के लिये रवाना हो गये. इसकी सूचना डीएसइ जयगोविंद सिंह को मिलने पर उन्होंने स्थानीय बोरियो विधायक से कार्यक्रम की शुरुआत करने का अनुरोध किया. जिस पर विधायक ताला मरांडी स्कूल पहुंच नाराज छात्रों और अभिभावकों को गुस्सा को शांत कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >