सभापति बने अरुण व मंत्री रामाधर

चुनाव. झारखंड इस्टर्न गैजेटिव फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसाइटी का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हो गयी. जीत के बाद सभी सदस्यों ने बायसी मंदिर पहुंच का माता का आशीर्वाद लिया. साहिबगंज : दी झारखंड इस्टर्न गैजेटिव फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में चुनाव शनिवार को देर शाम हुआ. मतों की गिनती रविवार को की गयी. […]

चुनाव. झारखंड इस्टर्न गैजेटिव फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसाइटी का चुनाव

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हो गयी. जीत के बाद सभी सदस्यों ने बायसी मंदिर पहुंच का माता का आशीर्वाद लिया.
साहिबगंज : दी झारखंड इस्टर्न गैजेटिव फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में चुनाव शनिवार को देर शाम हुआ. मतों की गिनती रविवार को की गयी. सत्र 2017-21 वर्ष के लिए सभापति, निदेशक, मंत्री व उपसभापति के पद पर चुनाव हुआ था. चुनाव पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ झा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे सभी चयनित कमेटी की घोषणा की गयी. आम सभा कर प्रमाण पत्र दिया गया. उन्होंने बताया कि दो बूथ मछुआ सोसाइटी में बनाये गये थे.
मतदान सुबह नौ से देर शाम छह बजे तक हुआ. 1016 मतदाता में से 835 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. जिसमें से 114 मत रद्द कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना हुई. जीतने के बाद सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर मिठाई खिलायी. सभी लोग बायसी मंदिर पहुंच कर माता का दर्शन किये.
1016 में से 835 मतदाताओं ने किया था मतदान
सुबह 6:30 बजे सभी चयनित कमेटी की घोषणा की गयी.
114 मत रद्द कर दिया गया
जीतने के बाद सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर मिठाई खिलायी
सभी को साथ लेकर चलना उद्देश्य
इस जीत में समिति के सभी सदस्यों का साथ मिला है. सभी को धन्यवाद. सभी को साथ लेकर चलना मेरा पहला उद्देश्य है. साथ ही समिति के विकास के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा.
अरुण चौधरी, अध्यक्ष
कमेटी का विकास करना प्राथमिकता
मछुआ कमेटी का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी. सभी को साथ लेकर मछुआरों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे.
रामाधर चौधरी, मंत्री
मछुआरों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे
इन्हें मिला मत
सभापति पद
अरुण चौधरी को 238, अशोक चौधरी को 129, देवेंद्र लाल सिंह को 115, प्रदीप चौधरी को 4, राजेश चौधरी को 21, संजय कुमार चौधरी को 212
निदेशक पद (महिला रिजर्व)
मोसोमात भारती को 245, मोसोमात मीरा को 314, मोसोमात मूर्ति को 269, रेखा कुमारी को 355, लखपतिया देवी को 286, मोसोमात सुमागो को 347 मत मिले.
मंत्रीपद
केदारनाथ सिंह को 67, जयप्रकाश चौधरी को 126, मोसोमात मूर्ति को 5, राजन चौधरी को 12, रामाधार चोधरी को 380, सकलदीप सिंह को 55, हरिश कुमार को 66, हीरालाल सरकार को 29 मत मिले.
उपसभापति पद
केदार चौधरी को 87, कृष्णा चौधरी को 73, चमकलाल सिंह को 153, तेजनारायण चौधरी को 137, दिलीप चौधरी को 106, मोसोमात मीरा को 6, संजय चौधरी को 53, सहदेव सिंह को 29, सीताराम चोधरी को 54 मत मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >