गंगा किनारे अवैध उत्खनन को सख्ती से रोके सरकार

नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा करने गंगा के रास्ते साहिबगंज पहुंची उमा भारती, बोलीं साहिबगंज/राजमहल/ तालझारी : नमामि गंगे योजना के तहत बन रहे बंदरगाह व सिवरेज सिस्टम का निरीक्षण करने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती शनिवार की दोपहर 1:50 बजे स्टीमर से साहिबगंज पहुंची. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया. […]

नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा करने गंगा के रास्ते साहिबगंज पहुंची उमा भारती, बोलीं

साहिबगंज/राजमहल/ तालझारी : नमामि गंगे योजना के तहत बन रहे बंदरगाह व सिवरेज सिस्टम का निरीक्षण करने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती शनिवार की दोपहर 1:50 बजे स्टीमर से साहिबगंज पहुंची. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद स्टीमर पर ही केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. साहिबगंज से केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से कन्हैयास्थान पहुंची.
गंगा किनारे अवैध…
यहां पहुंचे कर उन्होंने दर्शन पूजन के बाद पत्रकार वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गंगा की अविरलता को लेकर गंभीर है. गंगा किनारे अवैध उत्खनन को सख्ती से रोका जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरक्का बराज के गंगा नदी में गाद जमने को लेकर शिकायत प्रधानमंत्री से की थी.
जिस पर कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मंगायी गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी के गाद को खनिज संपदा के रूप में उपयोग में लाया जायेगा. जिससे की गंगा की अविरलता व निर्मलता कायम रहे और उपरोक्त खनिज संपदा को विभिन्न सड़क निर्माण में लाया जा सके ताकि कार्य भी हो और सरकार का राजस्व भी बचे.
नमामि गंगे परियोजना में गति लाने का निर्देश : सुश्री भारती ने कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वाली इंडस्ट्रीज को केंद्रीय पर्यावरण बोर्ड से नोटिस कर कार्रवाई की जायेगी. नमामि गंगे परियोजना के तहत विभिन्न माध्यम से कार्य किया जा रहा है. कार्य में प्रोजेक्ट कंपनियों द्वारा शिथिलता बरती जा रही है. संबंधित कंपनियों को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया है. कई योजनाओं में अधिक का प्राक्कलन बनाया गया था. जिसे कम करके कार्य करने को कहा गया है.
कन्हैयास्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जायेगा विकसित : कन्हैयास्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जायेगा. मंदिर परिसर में ही उन्होंने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के महानिदेशक एवं अपर सचिव यूपी सिंह, एसयूडीए के निदेशक राजेश शर्मा, डीसी शैलेश कुमार चौरसिया, यूएनडीपी के निदेशक एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की.
सरकंडा घाट निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट कंपनी के प्रतिनिधि को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के ड्रेस कोड में ही कर्मी कार्य करें. इसके बाद केंद्रीय मंत्री वापस साहिबगंज पहुंची. केंद्रीय मंत्री ने कल्याणी , महाराजपुर, तालझारी प्रखंड में कंप्रेस्ड ब्रिक प्लांट का विधिवत उदघाटन भी किया.
स्वराेजगार से महिलाएं हो सकती हैं आर्थिक रूप से मजबूत : महिला सखी मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि महिलाएं लक्ष्मी का रूप हैं. वह स्वरोजगार से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर एक योग्य एवं प्रबुद्ध नागरिक बना सकती हैं. मौके पर राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा,
उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया, एसपी पी मुरूगन, एसी अनमोल सिंघ, राजमहल एसडीओ चिंटू दोराय बुरु, साहिबगंज एसडीओ अमित प्रकाश, डीएफओ मनीष तिवारी, एसडीपीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव धरी सहित अन्य मौजूद थे .
फरक्का बराज में जम रहे गाद की जांच के लिए कमेटी गठित
केंद्र सरकार गंगा की अविरलता को लेकर गंभीर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम को की गयी शिकायत पर भी बोलीं मंत्री : कमेटी का गठन कर रिपोर्ट मंगायी गयी है
गंगा नदी के गाद को खनिज संपदा के रूप में उपयोग में लाया जायेगा
प्रोजेक्ट के कार्य में शिथिलता पर जताया असंतोष
गंगा को प्रदूषित करने वाली इंडस्ट्रीज को केंद्रीय पर्यावरण बोर्ड से नोटिस कर कार्रवाई की जायेगी
कल्याणी, महाराजपुर, तालझारी प्रखंड में कंप्रेस्ड ब्रिक प्लांट का किया उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >