भतभंगा पहाड़ में जंगली हाथी का उत्पात

दादी-पोता को पटका, घायल साहिबगंज : साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड के दर्जनो पठारी गांव में जंगली हाथी ने पिछले एक माह से उत्पात मचा रखा है. बुधवार की रात भतभंगा पहाड़ में जंगली हाथी ने भतभंगा पहाड़ निवासी गेडरे रामा पहाड़िया की पत्नी बोमरी पहाड़िन व उसके आठ वर्षीय पोता निर्मल मालतो को पटक […]

दादी-पोता को पटका, घायल

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड के दर्जनो पठारी गांव में जंगली हाथी ने पिछले एक माह से उत्पात मचा रखा है. बुधवार की रात भतभंगा पहाड़ में जंगली हाथी ने भतभंगा पहाड़ निवासी गेडरे रामा पहाड़िया की पत्नी बोमरी पहाड़िन व उसके आठ वर्षीय पोता निर्मल मालतो को पटक कर घायल दिया. परिजनों घायलों को गुरुवार को सदर अस्पताल में भरती कराया.
घटना के संबंध में गेडरे रामा पहाड़िया ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे बारिश व बिजली चमक रही थी. उसी समय घर के पास जंगली हाथी आया और उसकी पत्नी व पोता को पटक दिया. हो हल्ला होने पर हाथी जंगल की ओर चला गया. इससे दोनों घायल हो गये. वहीं हाथी के उत्पात से तालझारी प्रखंड के दर्जनों पढारी क्षेत्र के गांव में भय व्याप्त है. लोग रतजग्गा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >