प्रदर्शन . प्रदीप यादव के सत्याग्रह का साहिबगंज में भी समर्थन
गोड्डा में प्रदीप यादव द्वारा किया जा रहा सत्याग्रह के समर्थन में साहिबगंज के झाविमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. यह कार्यक्रम बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. साथ ही प्रदीप यादव पर प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की.
साहिबगंज : गोड्डा जिले के गायघाट में किसानों को हक और अधिकार की रक्षा के लिए झाविमो के प्रधान महासचिव सह विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन में साहिबगंज में झाविमो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. जुलूस बुधवार संध्या छह बजे जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में शहर के गांधी चौक से निकाला गया. जो बाटा चौक, पुराना अस्पताल चौक, पटेल चौक होते हुए स्टेशन चौक तक गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चार दिन से अनशन जारी आंदोलन के समर्थन में व बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर संताल परगना में सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला गया है.
कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रदीप यादव के पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस हो, अडाणी को भगाया जाये, पहले जितनी भी सुनवाई एवं कार्रवाई की गयी है उसे निरस्त किया जाये, महामहिम राज्यपाल से पोड़ैयाहाट अंचलाधिकारी विजय गुप्ता के पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान सभी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. इस मौके पर अमित चौधरी, नौशाद आलम, राजीव चौधरी, बाबुराम मुर्मू, अनील यादव, रविउल इस्लाम, मो सईद अख्तर, मिस्टर अली, जुल्फिकार अंसारी, सुभाषटेन टुडू, अलाउद्दीन अंसारी, संतोष किस्पोट्टा, नाजीर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
