शराबबंदी के लिए थाना के समक्ष किया प्रदर्शन

राजमहल : बिहार की तर्ज पर राजमहल में भी पूर्ण शराबबंदी की मांग जोर पकड़ने लगी है. मंगलवार को राजमहल थाना क्षेत्र की दर्जनों गांवों की महिलाएं ने शराबबंदी को लेकर थाना के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान शराबबंदी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की. महिलाओं का कहना है कि थाना क्षेत्र […]

राजमहल : बिहार की तर्ज पर राजमहल में भी पूर्ण शराबबंदी की मांग जोर पकड़ने लगी है. मंगलवार को राजमहल थाना क्षेत्र की दर्जनों गांवों की महिलाएं ने शराबबंदी को लेकर थाना के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान शराबबंदी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की.
महिलाओं का कहना है कि थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान, मुन्नापटाल, मलाहीटोला, सुकसेना, सरकंडा, चंडीपुर सहित अन्य गांवों में धड़ल्ले से हो रही शराब की बिक्री से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है. अधिकांश घर शराब के कारण टूट रहे हैं. शाम होते ही घर के पुरुष शराब पीकर महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं. मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका रानी कुमारी सिंह, मनिका देवी, कंचन देवी, फुरकुन देवी, बबीता देवी, सोखी देवी, फूलो देवी, अंजली देवी, रंजो देवी, सवित्रि बेवा, सरस्वती देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना प्रभारी को सौंपा है. महिलाओं ने कहा कि शराब समाज के लिए अभिशाप बन गया है. शराबबंदी नहीं हुआ तो समाज में महिलाओं का जीना दूभर हो जायेगा. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने महिलाओं से वार्ता कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
शराब विक्रेताओं को खदेड़ा, 10 दुकानों में घुस शराब को किया नष्ट
तालझारी. राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित साप्ताहिक हटिया में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध महिलाओं ने मंगलवार को शराबबंदी को लेकर अभियान चलाया. लाठी – डंडे से लैस होकर महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को खदेड़ दिया. महिलाओं के शराबबंदी की अभियान से हटिया क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. महिलाओं ने लगभग 10 दुकानों में घुस कर शराब को नष्ट कर दिया. महिलाओं ने कहा कि हटिया में शराब की बिक्री से हटिया करने पहुंचे पुरुष शराब पीकर वाहन चलाते हैं और दुर्घटना होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >