किराया बढ़ोतरी के विरोध में दिया धरना

विरोध . नगर परिषद के समक्ष व्यवसायी संघ ने 250 गुणा किराया बढ़ाने पर जतायी नाराजगी नगर परिषद द्वारा 250 गुणा किराये बढ़ाने पर मंगलवार को व्यवसायी संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इस मामले को लेकर नप पदाधिकारी व चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा में पहल […]

विरोध . नगर परिषद के समक्ष व्यवसायी संघ ने 250 गुणा किराया बढ़ाने पर जतायी नाराजगी

नगर परिषद द्वारा 250 गुणा किराये बढ़ाने पर मंगलवार को व्यवसायी संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इस मामले को लेकर नप पदाधिकारी व चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा में पहल की मांग की है.
साहिबगंज : नगर पर्षद कार्यालय समीप व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सिद्धिनाथ शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के दर्जनों दुकानदारों ने धरना दिया. संयुक्त सचिव संजीव कुमार उर्फ पप्पन ने बताया कि नप की ओर से व्यवसायियों का किराया तय करके अप्रत्याशित 250 गुणा बढ़ा दिया गया. जिसे लेकर वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया. वृद्धि के अालोक में नगर विकास मंत्री ने पुराना किराया लागू करने को लेकर आदेश निर्गत किये.
परिषद के दुकानदारों ने मामले काे लेकर नप पदाधिकारी व चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को ज्ञापन सौंपा. वहीं मौके पर व्यवसायियों ने सरकार विरोधी व नगर पर्षद कार्यालय के विरोध में नारे लगाये. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष रामकृष्ण सोरेन, जितेंद्र कुमार, संजीत चौरसिया, बबलू पांडेय, राजू साह, शेखर पासवान, रंधीर सिंह, निर्मल, शशीकांत सहित दर्जनों लोग
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >