बैठक में लक्ष्य को समय से पूर्ण करने पर चर्चा

साहिबगंज : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को मनरेगा की साप्ताहिक बैठक बीपीओ श्वेता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गत बैठक की कार्य प्रगति की समीक्षा क्रमवार रूप से करने के उपरांत बीपीओ ने उपस्थिति पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व जेइ से कहा कि आपलोग यह तय कर लें कि […]

साहिबगंज : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को मनरेगा की साप्ताहिक बैठक बीपीओ श्वेता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गत बैठक की कार्य प्रगति की समीक्षा क्रमवार रूप से करने के उपरांत बीपीओ ने उपस्थिति पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व जेइ से कहा कि आपलोग यह तय कर लें कि हर हाल में दिये गये लक्ष्य को समय सीमा के अंदर पूर्ण करना है. बैठक में मुख्य रूप से डोभा निर्माण, डीबीटी व मानव दिवस सृजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में बीपीओ श्वेता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व जेइ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >