बदहाली. सदर प्रखंड के शोभनपुर भट्ठा गांव का हाल
स्वच्छता अभियान का असर साहिबगंंज के शोभनपुरभट्ठा में नहीं दिख रहा है. यहां नाला का पानी सड़क पर ही बहता है. लोगों को दूषित पानी में उतर कर ही आवागमन करना पड़ता है. इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है.
साहिबगंज : सदर प्रखंड के शोभनपुरभट्ठा गांव के मुख्य सड़क पर नाला का पानी बहने से नारकीय स्थिति बनी हुई है. प्रतिदिन लोग नाली के पानी से होकर आने जाने को मजबूर है. गांव के रेणु देवी, आशा देवी, रेखा देवी, मंजु देवी, सुलोचना देवी, श्रीनिवास यादव ने बताया कि गांव में विधायक है. जिला परिषद उपाध्यक्ष है. मुखिया है फिर भी गांव का बदहाल है.
मुखिया से सफाई कराने के लिय कहा जाता है पर मुखिया आज कल इस तरह का बाते कह कर टाल देते हैं. नाला रहते भी नाला जाम रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि कुछलोग जो ऐसे है कि नाला को जाम करके रखा है. जो यह पानी यहां जमा हुआ है जो पूरा गंदगी है बच्चो को खेलने में भी परेशानी होती है.
गंदगी से लोगों को सता रहा संक्रमण का खतरा
क्या कहते हैं ग्रामीण
नाला की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहता है. गंदगी से संक्रमण का खतरा बना रहता है. जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं. रेणु देवी, गृहिणी
गंदा पानी सड़क पर हो जाने से हमलोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्वच्छता अभियान के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं.
अमित कुमार यादव, छात्र
वार्ड नंबर छह में सड़क पर पानी जमा हो जाने से बदबू के बीच लोग आवाजाही करते हैं. जिससे गंभीर बीमारी होने का खतरा बना हुआ है. जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं.
मदन ओझा,
ग्रामीण
क्या कहते हैं वार्ड सदस्य
पंचायत चुनाव के डेढ़ साल बीत गये इसके बावजूद भी मुझे आज तक कार्यकारिणी बैठक में नहीं बुलाया जाता है. सरकारी योजना बनाने में भी मुझे जानकारी मुखिया द्वारा नहीं दी जाती है.
अनिता देवी, वार्ड सदस्य
