डैकेती की घटना से पल्ला झाड़ रही रेल पुलिस!

राजमहल : साहेबगंज-बरहरवा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनो में चोरी की घटना तो आम बात हो गई है. परंतु एक बार फिर डकैती की घटना से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रेलखंड पर करणपुरातो स्टेशन में घटना घटित होने के बाद यात्रियों द्वारा सुरक्षा में तैनात जवानों को गुहार लगाने के […]

राजमहल : साहेबगंज-बरहरवा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनो में चोरी की घटना तो आम बात हो गई है. परंतु एक बार फिर डकैती की घटना से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रेलखंड पर करणपुरातो स्टेशन में घटना घटित होने के बाद यात्रियों द्वारा सुरक्षा में तैनात जवानों को गुहार लगाने के बाद भी पहल नहीं होना कहीं न कही सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति को जाहिर करता है. पीड़ित द्वारा जहां एक तरफ तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में पदाधिकारियों को सूचित कर इसकी सूचना रेलमंडल मालदा को जा रही है और दूसरी तरफ रेल थाना पुलिस घटना से पल्ला झाड़ते दिख रही है. ऐसे में यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने रेल प्रशासन की घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है. रेल पुलिस जवानों द्वारा घटना पर त्वरित पहल नहीं करना कई संदेहास्पद सवाल भी खड़े करते हैं.
चर्चित रहा है पतवा गिरोह
रेलखंड पर पूर्व में भी घटना को अंजाम देने के मामले में तीनपहाड़ के पतवा गिरोह की भूमिका रही है. जिसमें तीनपहाड़ के अलावे सकरीगली, महाराजपुर, करणपुरातो सहित अन्य इलाके के अपराधी भी शामिल हैं.
पतवा ने एक मामले में कुछ ही दिनो पहले एक मामले में साहेबगंज रेल न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. बताया जा रहा है की वर्तमान में पतवा जेल से बाहर है. पतवा है या कोई नया गिरोह अब ये रेल पुलिस के लिए जांच का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >