स्वास्थ्य कर्मचारी मौत मामले में यूडी केस दर्ज

पुलिस ने लड़की को पूछताछ के बाद छोड़ा साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के डीसी रोड स्थित आजाद नगर मुहल्ले में सोमवार की रात्रि हुई स्वास्थ्य कर्मचारी सुमित मुर्मू उर्फ बबलू मुर्मू की संदेहास्पद मौत को लेकर मृतक सुमित मुर्मू के जीजा डॉ विजय हांसदा ने जिरवाबाड़ी थाना में अपने साला की मौत को लेकर […]

पुलिस ने लड़की को पूछताछ के बाद छोड़ा

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के डीसी रोड स्थित आजाद नगर मुहल्ले में सोमवार की रात्रि हुई स्वास्थ्य कर्मचारी सुमित मुर्मू उर्फ बबलू मुर्मू की संदेहास्पद मौत को लेकर मृतक सुमित मुर्मू के जीजा डॉ विजय हांसदा ने जिरवाबाड़ी थाना में अपने साला की मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें मृतक के प्रेमिका सुमित्रा हेंब्रम पर हत्या करने का शक जाहिर किया था. परंतु लिखे आवेदन के अनुसार उक्त युवती को किसी प्रकार से आरोपित नहीं बनाया और हत्या का किसी प्रकार का ठोस सबूत नहीं दिया.
वहीं पूछताछ के लिए लायी गयी लड़की सुमित्रा से पुलिस लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वास्थ्य कर्मी के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी परमेश्वर पासवान ने बताया कि लिखित शिकायत व प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है. जिसका कांड संख्या 3/17 है. इसके आधार पर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गयी है. वहीं पूछताछ के लाया गया युवती को तत्काल छोड़ दिया गया है.
पोस्टमार्टम से खुलेगा सुमित हत्या का राज
स्वास्थ्य कर्मी सुमित मुर्मू की संदेहास्पद मौत को लेकर जहां जिरवाबाड़ी थाना यूडी केस दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुटी है. वहीं सुमित के जीजा डॉ विजय हांसदा ने सुमित की प्रेमिका सुमित्रा हेंब्रम पर हत्या का शक जाहिर किया है. लेकिन सुमित मुर्मू की हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी अब सीधे तौर पोस्टमार्टम पर निर्भर करता है. यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से हुई मौत पर मोहर लगता है तो मामला यूडी केस तक ही रह जायेगी. दूसरी ओर पुलिस पोस्टमार्टम के अलावा अपने और अनुसंधान के तरीके अपनाते है तो निश्चित रूप से हत्या या आत्म हत्या से परदा हट सकता है.
24 मई को थी सुमित की शादी
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुमित मुर्मू की संदेहास्पद मौत सोमवार की रात्रि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक भाड़े के मकान में हो गयी. जब की उस मकान उसकी पुरानी प्रेमिका सुमित्रा हेंब्रम भी मौजूद थी. सुमित की मौत ने उनके जीजा डॉ विजय हांसदा सहित परिजनों व मित्रों ने सदर अस्पताल परिसर में बताया कि सुमित मुर्मू की शादी 24 मई को बरहेट प्रखंड के छूछी गांव में तय हुआ था. वहीं धूमधाम से इस की सगाई हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >